![]()
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का शुभारंभ:माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर, तहसील स्तर पर आयोजन
मऊ जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज एक पुस्तक मेले का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर और जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस पुस्तक मेले में जनपद के विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मेले में एनसीईआरटी एवं शासन द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकों की बिक्री की गई, जिससे विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकीं। अधिकारियों ने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजन के बाद अब तहसील स्तर पर भी पुस्तक मेले आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य दूर-दराज के छात्रों को आसानी से पुस्तकें उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला समन्वयक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पुष्पा, योगेंद्र उपाध्याय, विनीत कुमार उपाध्याय, कीर्ति रतन गुप्ता, विवेक राय, प्रशांत तिवारी, आराधना राय, ममता यादव, सीमा तिवारी, प्रियंका तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply