मथुरा में गेहूं खरीद केंद्र पर अव्यवस्था:बोरे की कमी से किसानों का गेहूं खुले में, खरीद ठप


                 मथुरा में गेहूं खरीद केंद्र पर अव्यवस्था:बोरे की कमी से किसानों का गेहूं खुले में, खरीद ठप

मथुरा में गेहूं खरीद केंद्र पर अव्यवस्था:बोरे की कमी से किसानों का गेहूं खुले में, खरीद ठप

मथुरा के सुरीर कलां क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के कारण किसान गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। परसोंतीगढ़ी गांव स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं खरीद उपकेंद्र पर स्थिति चिंताजनक है। केंद्र पर केवल 2000 खाली बोरे उपलब्ध हैं, जिसके कारण खरीद प्रक्रिया लगभग रुक गई है। बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर केंद्र पर पहुंचे हैं, लेकिन बोरे की कमी से उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। किसानों के अनुसार, उनका गेहूं पिछले 8 से 10 दिनों से खुले आसमान के नीचे पड़ा है। बेमौसम बारिश की आशंका बनी हुई है, जिससे उनकी फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति के कारण किसानों में गहरा आक्रोश है। कृष्णकांत शर्मा, छत्रपाल शर्मा, भुवनेश कुमार, एलान, खुशीराम, महेश कांत, गणेश कुमार और लाला सहित कई किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल गेहूं खरीद शुरू करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि देरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। राजकीय क्रय केंद्र सचिव कुंदन सिंह ने बोरे की कमी के कारण खरीद प्रभावित होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन और पीसीएफ को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है, ताकि किसानों को अपनी फसल खुले में रखने पर मजबूर न होना पड़े।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein