![]()
गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा:गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का संचालन रद्द
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने पहले से चल रही समर स्पेशल ट्रेन 07075/07076 हैदराबाद–गोरखपुर–हैदराबाद के संचालन को एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह विशेष ट्रेन हैदराबाद से 1 मई 2026 को और गोरखपुर से 3 मई 2026 को एक-एक अतिरिक्त चक्कर लगाएगी। हैदराबाद से गोरखपुर का समय
यह ट्रेन 1 मई 2026 को रात 9:00 बजे हैदराबाद से रवाना होगी। इसके बाद यह सिकंदराबाद, काजीपेट, पेद्दपल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बेतुल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, पोखरायां और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
तीसरे दिन यह लखनऊ सिटी, गोमती नगर, बाराबंकी और गोंडा होते हुए सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से हैदराबाद का समय
वापसी में यह ट्रेन 3 मई 2026 को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। रास्ते में गोंडा, बाराबंकी, गोमती नगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर और बल्हारशाह सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
यह ट्रेन अगले दिन सिकंदराबाद होते हुए शाम 5:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। कोच व्यवस्था
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 एसी द्वितीय श्रेणी, 8 एसी तृतीय श्रेणी, 6 स्लीपर कोच, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 एलएसएलआरडी, 1 जनरेटर व लगेज कोच शामिल हैं। रेलवे के इस फैसले से गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, खासकर उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के बीच सफर करने वालों को। गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का संचालन रद्द आवश्यक कार्यों के चलते 01, 05 एवं 08 मई 2026 को गाड़ी संख्या 15079/15080 पाटलिपुत्र–गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का संचालन रद्द रहेगा।
रेलवे ने इन तिथियों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply