गाजीपुर में CBSE 10वीं का जलवा:अभिजीत 98.8% के साथ टॉपर, उजाला ने छात्राओं में मारी बाजी


                 गाजीपुर में CBSE 10वीं का जलवा:अभिजीत 98.8% के साथ टॉपर, उजाला ने छात्राओं में मारी बाजी

गाजीपुर में CBSE 10वीं का जलवा:अभिजीत 98.8% के साथ टॉपर, उजाला ने छात्राओं में मारी बाजी

गाजीपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बुधवार शाम घोषित हुआ। जिले में स्कॉलर्स एकेडमी के अभिजीत सिंह यादव ने 98.8% अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि छात्राओं में सन शाइन पब्लिक स्कूल की उजाला यादव ने 98% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। फरवरी में हुई परीक्षा में अलग-अलग स्कूलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। शाहफैज पब्लिक स्कूल के पहल कुशवाहा (97.8%), मेघली राय (96.6%), पार्थ रंजन और व्योमेश वर्मा (96.2%), खुशी यादव (95.8%) प्रमुख रहे। स्कॉलर्स एकेडमी में श्रेया शर्मा (96.6%), श्रेयश सिंह यादव (95.6%), आशीष कुशवाहा और अमृता राव (93.8%), कुमकुम निषाद (92.6%) और श्वेता-प्रिंस चौहान (90%) ने बेहतर अंक हासिल किए। अन्य स्कूलों में भी टॉप स्कोरर्स एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के आशू बिंद (96.6%), दिव्या सिंह (94.4%) और विकास सिंह यादव (95.4%) ने अच्छा प्रदर्शन किया। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के दिव्यांश मौर्य (97.2%), सारा फातिमा (96.8%), अंकित अग्रहरी और हर्ष सिंह (96.4%) भी टॉपर्स में शामिल रहे। माउंट लिट्रा जी स्कूल में कौशिकी कश्यप सिंह (96.2%), श्रद्धा पांडेय (96.4%) और मीनाक्षी राय (95.4%) ने सफलता हासिल की। 90% से ऊपर अंक लाने वालों की लंबी सूची डालिम्स सनबीम स्कूल की आस्था गुप्ता (96%), प्रियंगी यादव (94.4%), आर्या मिश्रा (92.4%) सहित 40 छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाए। सनबीम स्कूल महाराजगंज के शीतांशु और मोहम्मद रमजान (96.4%), शिवांश (95.2%) भी अव्वल रहे। सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के मुहम्मद अरमान (98.2%), अंश सिंह (94.2%), आस्था यादव (93%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अन्य संस्थानों में भी मेधावी छात्र रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सनबीम दिलदारनगर और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक हासिल किए। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की रुचि नंदिनी (98.2%), कार्तिकेय राय (96%) और समृद्ध सिंह (94%) भी टॉपर्स में शामिल रहे। सन शाइन पब्लिक स्कूल के सृजन सिंह (97.60%), प्राची (95.40%) और दिव्यांश तिवारी (95.20%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। रिजल्ट के बाद जश्न का माहौल परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल दिखा। छात्रों ने सफलता का जश्न मनाया, घरों में मिठाइयां बांटी गईं और बधाइयों का दौर देर रात तक चलता रहा। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित पढ़ाई और टाइम टेबल के पालन को दिया। अधिकतर छात्रों ने बताया कि उन्होंने रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और सत्र की शुरुआत से ही तैयारी शुरू कर दी थी। कई छात्र आगे डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। मंदिरों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद रिजल्ट के बाद कई मेधावी छात्र-छात्राएं मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ ईश्वर का आशीर्वाद लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein