क्राफ्ट पेपर कारोबारी से 4.29 लाख रुपये की ठगी:रकम मांगने पर फर्म ने दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच में जुटी


                 क्राफ्ट पेपर कारोबारी से 4.29 लाख रुपये की ठगी:रकम मांगने पर फर्म ने दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच में जुटी

क्राफ्ट पेपर कारोबारी से 4.29 लाख रुपये की ठगी:रकम मांगने पर फर्म ने दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद में एक क्राफ्ट पेपर कारोबारी से 4.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर रसूलपुर पुलिस ने फर्म संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना उत्तर के गणेश नगर निवासी अनुज दत्त बंसल ओम पेपर ट्रेडर्स के नाम से क्राफ्ट पेपर का कारोबार करते हैं। उन्होंने सरस्वती मैटालाइजर्स फर्म के मालिक नितुल जैन उर्फ बूली राजा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नितुल जैन असफाबाद, थाना रसूलपुर स्थित राजा साहब की बगीची, कैनरा बैंक के पास के निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने क्राफ्ट पेपर खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया था। वर्ष 2013 से दोनों के बीच व्यापारिक लेनदेन चल रहा था, जिसमें आरोपी नियमित रूप से सामान खरीदकर भुगतान करता था। आरोप है कि अप्रैल 2024 से आरोपी ने कुल 2.72 लाख रुपये का माल खरीदा, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। बकाया राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज जोड़ने के बाद कुल रकम 4.29 लाख रुपये हो गई। पीड़ित जब भी अपनी रकम वापस मांगते थे, तो आरोपी उन्हें भुगतान का भरोसा दिलाकर टालता रहता था। 2 अप्रैल को पीड़ित आरोपी की फर्म पर पहुंचे, जहां नितुल जैन उर्फ बूली राजा ने रकम देने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने गालीगलौज करते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने रसूलपुर थाने और एसएसपी से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन, उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein