किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन:ब्लॉक स्तर पर ‘ब्लॉक दिवस’ आयोजित करने की मांग


                 किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन:ब्लॉक स्तर पर 'ब्लॉक दिवस' आयोजित करने की मांग

किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन:ब्लॉक स्तर पर ‘ब्लॉक दिवस’ आयोजित करने की मांग

औरैया में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को किसानों की समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ककोर मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में दिया गया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘ब्लॉक दिवस’ आयोजित करने की प्रमुख मांग की गई है। ज्ञापन में पहली मांग रखी गई कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ‘ब्लॉक दिवस’ आयोजित कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। दूसरी मांग में प्राकृतिक आपदा और विद्युत विभाग की लापरवाही से गेहूं सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही गई। तीसरी मांग आगामी धान की फसल को ध्यान में रखते हुए बीज, कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवाओं की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने से संबंधित थी। वहीं, चौथी मांग में गेहूं खरीद के दौरान क्रय केंद्रों पर जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, उनके लिए वहीं पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई, ताकि सभी किसानों की उपज की खरीद सुचारु रूप से हो सके। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में केशव सिंह, जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, अमर सिंह और दिनेश सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein