ऑटो-बाइक भिड़ंत में 7 घायल, महिलाएं-बच्चे शामिल:नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, वाहन जब्त


                 ऑटो-बाइक भिड़ंत में 7 घायल, महिलाएं-बच्चे शामिल:नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, वाहन जब्त

ऑटो-बाइक भिड़ंत में 7 घायल, महिलाएं-बच्चे शामिल:नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, वाहन जब्त

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा और सामने से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो और बाइक सवार करीब सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान आकाश, रामचेतन, बऊवा निवासी रंजीतपुर थाना कमलापुर के रूप में हुई है। इसके अलावा त्रिभुवन लाल, पूनम, सोमवती और लवकुश निवासी बहरीमऊ भी इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसे में घायल त्रिभुवन लाल ने आरोप लगाया कि बाइक सवार शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहे थे, जिसके चलते उन्होंने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein