एटा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में निकली बाइक रैली:भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को सम्मानित किया

एटा के जलेसर में बुधवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली। यह रैली महिलाओं के सम्मान में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की संयोजिका और जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलम प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यह बाइक रैली नगर के सासनी रोड स्थित विधायक संजीव दिवाकर के आवास से शुरू हुई और नाला बाजार स्थित गांधी मूर्ति पर समाप्त हुई। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक संजीव दिवाकर, चेयरमैन गौरी वर्मा, प्रतिनिधि संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, लोकेन्द्र पाठक, आदित्य मित्तल, सतेंद्र सिंह जादौन, राहुल मिश्रा, आरती ओझा, हिमांशी ओझा, बी एल कुशवाह, सुधीर कुमार, नरेंद्र सविता, ललित वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein