uae large 2119 21

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संभावित मिसाइल हमले का एक और आपातकालीन सायरन बजाया गया, हालांकि इसकी वजह नहीं बताई गई।
सोमवार को इस तरह का सायरन दूसरी बार बजाया गया।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद हाल के हफ्तों में इस तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
अधिकारियों ने दो बार बजाये गए सायरन के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
पहली चेतावनी के कुछ मिनट बाद ही स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई थी।किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया ‘बड़ा झटका’, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया

 

दुबई और शारजाह में लोगों को सुरक्षित जगह ढूंढने की चेतावनी जारी करने के कुछ ही मिनट बाद, गृह मंत्रालय ने एक और नोटिस जारी कर लोगों को भरोसा दिलाया कि स्थिति अब सामान्य हो गई है।

नए संदेश में कहा गया, “आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि स्थिति अभी सुरक्षित है। आप अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतते रहें, ज़रूरी एहतियात अपनाएं और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।” शाम करीब 5 बजे, UAE के गृह मंत्रालय ने दुबई और शारजाह में लोगों के फोन पर एक अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया था: “मौजूदा हालात और संभावित मिसाइल खतरों को देखते हुए, तुरंत किसी नज़दीकी सुरक्षित इमारत में पनाह लें; खिड़कियों, दरवाज़ों और खुले इलाकों से दूर रहें। अगले निर्देशों का इंतज़ार करें।” 

fइसके अवाला सोमवार को ही, UAE ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) से जुड़े कमर्शियल जहाज़ों पर हुए “ईरानी ड्रोन हमले” की निंदा की; ये जहाज़ उस समय होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़र रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Delhi Fire Incidents | दिल्ली में आग का तांडव! अप्रैल में घटनाओं में 73% का भारी उछाल, चार महीनों में 32 ने गंवाई जान

 

एक बयान में, UAE के विदेश मंत्रालय ने इस घटना को UN सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का “खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन” बताया। ये प्रस्ताव नौवहन की स्वतंत्रता पर ज़ोर देते हैं और कमर्शियल जहाज़ों पर हमले या अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में रुकावट डालने पर रोक लगाते हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 


Source: Prabha Sakshi via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein