![]()
CBSE बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी:वाराणसी में 23 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा, प्रेम कुमार पांडेय को मिले 98.40% अंक
CBSE (सेंट्रल बाेर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड की 10वीं क्लॉस का रिजल्ट आज बुधवार को जारी कर दिया गया है। दोपहर बाद रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा के लिए जनपद में 52 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। CBSE बोर्ड के जिले के कोआर्डिनेटर नीलम सिंह ने बताया कि वाराणसी में करीब 23 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। ज्यादातर छात्र छात्राओं के अंक 90% ज्यादा मिले हैं। छात्रों के साथ साथ छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। सनबीम स्कूल, लहरतारा के छात्र प्रेम कुमार पांडेय अपने यहां का टॉपर बना है। उसने 98.40% अंक हासिल किया। सोशल साइंस में उसे 100 में 100 नंबर मिले हैं। इसी तरह आईटी में 100 में 99 अंक मिले। इंग्लिश में 98, हिंदी में 97, मैथ में 76 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह नटनियादाई स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में छात्रों के साथ छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां के छात्र क्षितिज चौधरी सबसे ज्यादा अंक पाकर अपने स्कूल का टापर बना। विद्यालय की प्रधानाचार्य दिशा सिंह ने बताया कि क्षितिज को कंप्यूटर में 100 में पूरे 100 नंबर मिले हैं। अंग्रेजी में 92, हिंदी में 95, अंक गणित में 88, सामाजिक विज्ञान में 97, विज्ञान में 97 अंक हासिल किया। इसी तरह दिव्यांश व प्रज्ञान ने भी अच्छे अंक हासिल किए। स्कूल के चेयरमैन डॉ. आरबी सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. नीलम सिंह, डिप्टी डायरेक्टर सिद्धार्थ गौतम सिंह ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्मार्ट विजन स्कूल, गौराकला की टॉप-10 सूची में निशांत यादव ने 96.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका मौर्य 96% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि यशस्वी मौर्य ने 94.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आरोही सिंह और स्निग्धा मिश्रा ने 93.8% अंक प्राप्त किए। याशी प्रजापति ने 92 %, वैष्णवी मौर्य ने 91.4%, समृद्धि कुशवाहा और आरुष विश्वकर्मा ने 91.2% अंक हासिल किए। वहीं अंकुश सर्वेश यादव ने 90% अंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। श्रुति सिंह ने संत अतुलानंद स्कूल, कोइराजपुर से 90 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि वह आगे कॉमर्स विषय से पढ़ाई कर CA बनने का लक्ष्य रखती हैं। विद्यालय के प्रबंधक किरन मौर्य, वाइस चेयरमैन सौरभ प्रधानाचार्य पवन सिंह ने सभी को बधाई दी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply