![]()
25 अप्रैल को इकड़ी में जनसभा करेंगे जयंत चौधरी:जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा
रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आगामी 25 अप्रैल को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इकड़ी में होने वाली एक जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां तेज हो गई हैं ,इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक के दौश्रान जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने बताया कि जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी साहब शामिल होंगे, जो लंबे समय बाद मेरठ क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह किसानों, युवाओं और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, जनसभा में करीब 25 से 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि अधिक संख्या में लोग इस जनसभा में शामिल हो सकें। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जनसभा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में जनसमर्थन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
पार्टी के जिला कार्यालय पर की गई बैठक में जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा, सैनिक प्रकाष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रहम्पाल सिंह तोमर, रणवीर दहिया, विवेक बाफर, विनय प्रधान, ओमकार भदौड़ा, अक्षय अतलपुर, विनय मल्लापुर सहित बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply