हापुड़ में NH-9 पर सब्जियों से लदी पिकअप पलटी:हादसे के बाद यातायात प्रभावित, बड़ा नुकसान टला


                 हापुड़ में NH-9 पर सब्जियों से लदी पिकअप पलटी:हादसे के बाद यातायात प्रभावित, बड़ा नुकसान टला

हापुड़ में NH-9 पर सब्जियों से लदी पिकअप पलटी:हादसे के बाद यातायात प्रभावित, बड़ा नुकसान टला

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सब्जियों से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी गढ़ क्षेत्र से सब्जियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें भरी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर गाड़ी की चपेट में नहीं आया। पिकअप चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई गाड़ी को सड़क से हटवाया। इस दौरान हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। वहीं, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर बिखरी सब्जियां और पलटी हुई गाड़ी साफ देखी जा सकती है। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर कैंटर पलट गया था। गनीमत रहेगी हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein