हापुड़ में 80 हजार के विवाद में युवक पर फायरिंग:4 साथियों के साथ पहुंचकर धमकाया, जांच जारी


                 हापुड़ में 80 हजार के विवाद में युवक पर फायरिंग:4 साथियों के साथ पहुंचकर धमकाया, जांच जारी

हापुड़ में 80 हजार के विवाद में युवक पर फायरिंग:4 साथियों के साथ पहुंचकर धमकाया, जांच जारी

हापुड़ में उधार के 80 हजार रुपए मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के ही आकाश नामक युवक की सब्जी की दुकान है। आकाश ने गांव के अमित कुमार को करीब 80 हजार रुपए उधार दिए थे, जिसे अमित लौटाने में टालमटोल कर रहा था। बुधवार देर रात करीब नौ बजे आकाश ने अमित से फिर अपने रुपए मांगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद अमित कुमार अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और आकाश को धमकाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने आकाश पर कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाबूगढ़ थाना पुलिस भारी बल के साथ गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein