हाथरस में बाइकों की भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत:सादाबाद-राया रोड पर हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-राया रोड पर एक सड़क हादसे में आज सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रमचेला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगला निवासी प्रताप सिंह पुत्र रामशरण के रूप में हुई है। वह सुबह अपनी बाइक से सरकारी राशन की दुकान से राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान रमचेला गांव के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। परिजनों में छाया मातम इस हादसे में प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का सवार भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और प्रताप सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रताप सिंह अपने पीछे दो संतानों को छोड़ गए हैं। वह खेती-बाड़ी करके अपना जीवन यापन करते थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein