![]()
हरदोई में 6 माह बाद किशोरी सकुशल बरामद:100 बीघा खेती की बात बता कर भगा ले गया था, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई की बेहटा गोकुल पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को छह माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से किशोरी को सकुशल बरामद भी कर लिया है। यह गिरफ्तारी बुधवार को हुई। आरोपी पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाना, दुष्कर्म और गंभीर बाल यौन अपराध की धारा बढ़ाई गई हैं। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 6 सितंबर 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि 6 नवंबर की सुबह उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से चली गई थी और वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि देहात कोतवाली क्षेत्र के फूल बेहटा निवासी सुखदेव उनकी बेटी को 100 बीघा खेती होने का लालच देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। किशोरी अपने साथ घर में रखे जेवर भी ले गई थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही थी। बुधवार को आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply