हरदोई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली:भाजपा ने निकाली स्कूटी रैली, महिलाओं ने जताया पीएम मोदी का आभार


                 हरदोई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली:भाजपा ने निकाली स्कूटी रैली, महिलाओं ने जताया पीएम मोदी का आभार

हरदोई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली:भाजपा ने निकाली स्कूटी रैली, महिलाओं ने जताया पीएम मोदी का आभार

हरदोई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में स्कूटी और बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम नगर के बाल विद्या भवन से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन उपस्थित रहे। महिलाओं ने पदयात्रा निकालते हुए अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें कई महिलाओं ने अपनी सहमति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह और अभय दीक्षित ने किया, जबकि अभियान के जिला संयोजक सौरभ सिंह गौर थे।
इसके बाद बाल विद्या भवन से स्कूटी व बाइक रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और विद्यालय प्रबंधक कीर्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जहाँ महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करेगा। वहीं, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि 33 प्रतिशत आरक्षण से निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जनपद की सातों नगर पालिकाओं में भी बाइक रैलियां आयोजित की गईं। शाहाबाद में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, संडीला में विधायक अलका अर्कवंशी और पिहानी में विधायक श्याम प्रकाश ने इन रैलियों को रवाना किया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein