सोलर पैनल चोरी विवाद में नया मोड़:जूनियर इंजीनियर ने प्राचार्य व डॉक्टर पर लगाए धमकी और अभद्रता के आरोप


                 सोलर पैनल चोरी विवाद में नया मोड़:जूनियर इंजीनियर ने प्राचार्य व डॉक्टर पर लगाए धमकी और अभद्रता के आरोप

सोलर पैनल चोरी विवाद में नया मोड़:जूनियर इंजीनियर ने प्राचार्य व डॉक्टर पर लगाए धमकी और अभद्रता के आरोप

राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अयोध्या में सोलर पैनल चोरी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर कॉलेज प्रशासन ने जूनियर इंजीनियर विद्युत राजेश कुमार गुप्ता पर चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर की संस्तुति की है, वहीं दूसरी ओर राजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर खुद को निर्दोष बताते हुए प्राचार्य और एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना पुराकलंदर को दी गई तहरीर में राजेश कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को उन्हें प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद डॉक्टर डीके सिंह ने उन पर सोलर पैनल चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पैनल छत से उतरकर विद्युत कक्ष में रखे गए थे, जो इलेक्ट्रीशियन मनोज कुमार के पास रहते हैं। राजेश कुमार का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर डीके सिंह ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, नौकरी से निकलवाने की धमकी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी एक अन्य डॉक्टर के साथ इसी तरह का विवाद हो चुका है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा प्रदान करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब यह मामला प्रशासनिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझता नजर आ रहा है, जिस पर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक शुभम जैन ने बताया कि मामले में एक पक्ष से तहरीर मिली है, दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein