![]()
सोनभद्र में ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार हाईवा:केबिन में फंसे चालक को घंटो मशक्कत के बाद निकाला, नींद बनी हादसे की वजह
सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार की सुबह में तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। चालक को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग, जेसीबी, हिंडालको की फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। देखें 2 तस्वीरें झपकी बनी हादसे की वजह यह हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र का है। घायल चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कोन वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसे झपकी आ गई, जिससे वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और हाईवा सीधे ट्रेलर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। चालक को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग, जेसीबी, हिंडालको की फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चोपन सीएचसी में भर्ती घायल को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से जल्द ही दोनों लेन पर आवागमन बहाल कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी तय करते समय सतर्क रहें और नींद आने पर वाहन रोककर आराम करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply