सहारनपुर में अग्निशमन सेवा दिवस पर रैली:1944 मुंबई विस्फोट के शहीदों को श्रद्धांजलि, सप्ताहभर चलेगा अभियान


                 सहारनपुर में अग्निशमन सेवा दिवस पर रैली:1944 मुंबई विस्फोट के शहीदों को श्रद्धांजलि, सप्ताहभर चलेगा अभियान

सहारनपुर में अग्निशमन सेवा दिवस पर रैली:1944 मुंबई विस्फोट के शहीदों को श्रद्धांजलि, सप्ताहभर चलेगा अभियान

सहारनपुर में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। यह दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट की याद में मनाया जाता है। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के फोर्ट स्टीकेन नामक जहाज में आग लगने के बाद भयंकर विस्फोट हुआ था। इस जहाज में युद्ध सामग्री, भारी मात्रा में विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ, रुई और करोड़ों रुपये का सोना लदा हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे जहाज से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद फायरमैनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। शाम 4:05 बजे प्रिंसेस डॉक क्षेत्र में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे बंदरगाह को युद्धक्षेत्र में बदल दिया। इस हादसे में बंबई अग्निशमन सेवा के 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शहीद हो गए थे। आग पर काबू पाने में एक सप्ताह का समय लगा था। उस समय मुख्य अग्निशमन अधिकारी नॉर्मन कुम्ब के नेतृत्व में ‘अग्नि रेखा’ बनाकर आग को शहर में फैलने से रोका गया था। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में भारत सरकार ने 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस घोषित किया है। इसके साथ ही, 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। सहारनपुर में भी इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम-सीएम कार्यक्रम के चलते इस बार एक दिन का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हालांकि, पूरे सप्ताह स्कूलों में प्रतियोगिताएं, गांवों में जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी। उन्होंने आग से बचाव के लिए लोगों की सतर्कता को बेहद महत्वपूर्ण बताया। रैली के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने लोगों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद फायरमैनों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein