सजेती में महिला की मौत, पति, सास-ससुर अरेस्ट:फांसी पर लटका मिला था शव, मायके वालों ने हत्या का केस दर्ज कराया


                 सजेती में महिला की मौत, पति, सास-ससुर अरेस्ट:फांसी पर लटका मिला था शव, मायके वालों ने हत्या का केस दर्ज कराया

सजेती में महिला की मौत, पति, सास-ससुर अरेस्ट:फांसी पर लटका मिला था शव, मायके वालों ने हत्या का केस दर्ज कराया

कानपुर के सजेती क्षेत्र में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिलने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मायके पक्ष की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फंदे पर लटका मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। 2021 में हुई थी शादी, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा रामपुर गांव निवासी पिता लल्लू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दीपिका की शादी 28 मई 2021 को आलियापुर निवासी बब्लू के साथ की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति बब्लू, सास सरोजनी, ससुर महावीर समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति बब्लू, सास सरोजनी और ससुर महावीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी बोले- मामले की गहन जांच जारी घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि नवविवाहिता की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein