संभल के जाबिर को गाजियाबाद में दौड़ाकर गोली मारी:महिलाओं से लूट कर मेरठ में बेचता था जेवर, रोते हुए कहा अरी मैया मर गया


                 संभल के जाबिर को गाजियाबाद में दौड़ाकर गोली मारी:महिलाओं से लूट कर मेरठ में बेचता था जेवर, रोते हुए कहा अरी मैया मर गया

संभल के जाबिर को गाजियाबाद में दौड़ाकर गोली मारी:महिलाओं से लूट कर मेरठ में बेचता था जेवर, रोते हुए कहा अरी मैया मर गया

गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस ने दूसरे दिन फिर से एनकाउंटर में एक बदमाश को दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। यह लगातार अपने साथी के साथ गाजियाबाद में लूट कर रहा था। जो यूपी के संभल जिले का रहने वाला है। घायल से पूछताछ में सामने आया है कि महिलाओं से चेन व कुंडल लूट के बाद मेरठ के सुनार को बेच देता था। उसके बाद अपने शौक पूरा करता। पैर में गोली लगने के बाद जाबिर गिड़गिड़ाता रहा, कि अरी मैया मर गया अब लूट नहीं करुंगा। पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार देर रात इंदिरापुरम पुलिस व स्वाट टीम वंसुधरा टी प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने सामने से आते एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। जिसने पुलिस को देखकर बाइक दौड़ादी। जहां सड़क किनारे बारिश का पानी भरा होने के चलते बाइक फिसल गई। जिसके बाद आरोपी बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जहां पुलिस ने घेरते हुए दौड़ाकर पैर में गोली मारी। संभल का रहने वाला है जाबिर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल बदमाश जाबिर उर्फ जावेद हसन पुत्र साबिर निवासी ग्राम लखौरी जलालपुर थाना नखासा जिला संभल का रहने वाला है। जिस पर संभल और गाजियाबाद में लूट के 6 केस दर्ज हैं। वह अपने साथी के साथ इंदिरापुरम में महिलाओं से चेन व कुंडल लूट रहा था। पुलिस को पूछताछ में बताया कि 22 अप्रैल को वसुंधरा में एक व्यक्ति से चेन लूटी थी। दिल्ली बार्डर पर मार्च में 2 महिलाओं से चेन लूट की घटनाएं की। जिसके बाद चेन को मेरठ में सुनार को बेच देते थे। उसके बाद मौज मस्ती में पैसे उड़ा देते। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक बाइक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein