संतकबीरनगर में साइबर गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार:37 खातों से 5 करोड़ का लेन-देन, एटीएम और चेकबुक बरामद


                 संतकबीरनगर में साइबर गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार:37 खातों से 5 करोड़ का लेन-देन, एटीएम और चेकबुक बरामद

संतकबीरनगर में साइबर गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार:37 खातों से 5 करोड़ का लेन-देन, एटीएम और चेकबुक बरामद

संतकबीरनगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय के I4C पोर्टल और NCRP से मिली सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना, एसओजी और धनघटा थाना की संयुक्त टीम को I4C समन्वय पोर्टल के जरिए संदिग्ध बैंक खातों की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सन्नी भारती को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसने गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा किया। गरीब लोगों के नाम पर खुलवाते थे खाते
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह गरीब और असहाय लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद एटीएम, पासबुक और चेकबुक अपने कब्जे में लेकर इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में करता था। देशभर में फैला था नेटवर्क
यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों और पते का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था। इन खातों के जरिए बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों से ठगी की रकम मंगाई जाती थी। इटावा के ‘कमांडर’ को भेजते थे डेटा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे ठगी से जुड़ा पूरा डेटा इटावा निवासी एक ‘कमांडर’ को भेजते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था।
पुलिस ने पहले विजय यादव और नीतेश कुमार को पकड़ा। इसके बाद मेहदावल मार्ग स्थित बालू शासन पुल के पास से गिरोह के सरगना शक्ति, विकास पाण्डेय और आर्यन पाल को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार आरोपी संतकबीरनगर के ही निवासी हैं। मोटरसाइकिल के नंबर बदलकर करते थे इस्तेमाल
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलते थे। कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। 37 खातों से 5 करोड़ का लेन-देन, रकम फ्रीज
साइबर क्राइम थाना की जांच में 37 बैंक खातों के माध्यम से करीब 5 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। इनमें से 6 लाख रुपये से अधिक की रकम को फ्रीज कर दिया गया है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है।
एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein