शाहगंज से कलेक्ट्रेट तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:विरोध और हंगामे के बीच नगर निगम ने खोखे हटाकर फुटपाथ खाली कराए

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई शाहगंज रोड स्थित राधावल्लभ स्कूल से शुरू होकर जीआईसी मैदान, पंचकुइया, तहसील रोड और पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथों पर रखे आधा दर्जन से ज्यादा लावारिस खोखे जब्त किए। दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, शेड और अस्थायी ढांचे भी हटाकर नष्ट कर दिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी अपना सामान समेट लिया। तहसील रोड पर कुछ दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और अभियान को रोकने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद टास्क फोर्स और पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई बिना रुके जारी रही। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासन की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein