वाराणसी के शैलपुत्री इलाके में 4 साल से सीवर समस्या:मेन लाइन का पानी घरों के बाहर बजबजा रहा, पार्षद बोले- मुझसे कभी शिकायत नहीं की गई


                 वाराणसी के शैलपुत्री इलाके में 4 साल से सीवर समस्या:मेन लाइन का पानी घरों के बाहर बजबजा रहा, पार्षद बोले- मुझसे कभी शिकायत नहीं की गई

वाराणसी के शैलपुत्री इलाके में 4 साल से सीवर समस्या:मेन लाइन का पानी घरों के बाहर बजबजा रहा, पार्षद बोले- मुझसे कभी शिकायत नहीं की गई

‘चार साल हो गया; सीवर की यह मेन लाइन है जो एसटीपी के चैनल में कनेक्ट है लेकिन चार साल से यह बंद हुई फिर उसके बाद से कभी इसकी सफाई नहीं की गयी। जिससे यह पानी हमारे घरों के आस-पास ही मर रहा है। जिससे बिमारी के साथ ही साथ हमारे घरों की नीव भी अब जर्जर हो रही है। हमने शिकायत की तो पर कोई सुनवाई नहीं हुई।’ ये कहना है शैलपुत्री (मड़िया) के रहने वाले लालचंद्र यादव का; लालचंद्र ने कहा चार साल से यह नाला बह रहा है। लेकिन किसी ने भी इसकी न कभी सफाई की और न ही कोई जानकारी ली। यह रास्ता प्रसिद्ध शैलपुत्री मंदिर जाने का रास्ता है। साल में दो बार लाखों श्रद्धालु इससे होकर चैत्र और वासंतिक नवरात्र में मंदिर जाते हैं। यहीं से सारे अधिकारी भी जाते हैं लेकिन इस जगह को पर्दा लगाकर ढक दिया जाता है। वाराणसी में सीवर और नालों की सफाई को लेकर नगर निगम लगातार प्लान बना रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। वाराणसी के शैलपुत्री जाने वाले रास्ते पर पिछले 4 साल से सीवर का पानी बह रहा है। यह सीवर की मेन लाइन है। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर आक्रोश जाहिर किया और बताया कि यह सीवर लाइन 4 साल से खुली हुई है। पानी बजबजा रहा है लेकिन न नगर निगम न ही पार्षद किसी ने सुध नहीं ली है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने वाराणसी के शैलपुत्री इलाके में लोगों से बातचीत की तो उन्होंने अपना दर्द बताया। वहीं मौके पर पहुंचे पार्षद पति वकास अंसारी ने भी अपना पक्ष रखा। पढ़िए रिपोर्ट… सबसे पहले देखिये चार तस्वीरें… सबसे पहले जानिए स्थीनिय लोगों का दर्द और दिक्कत…
वाराणसी के प्रसिद्ध शैलपुत्री मंदिर जाने वाले रस्ते पर पुराने पुल से 200 मीटर की दूरी पर फूला देवी का मकान है। फूला देवी ने बताया – मेरा मकान इस मोड़ पर एकदम अंतिम। इसके बगल में खाली जमीन है। जिसके एक कोने में सीवर के पानी की टंकी बनी हुई है। इसमें कई इलाकों का सीवर का पाइप आकर मिला है। लेकिन इस सीवर की टंकी से लगातार सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर खाली पड़ी जमीन के साथ ही साथ हमारे घर की नींव से होता हुआ घर के पीछे कई मकानों तक फैला हुआ है। मच्छर और बीमार से परेशान
फूला देवी ने कहा – रात होते ही बच्चे परेशान कर देते हैं। बदबू से कोई यहां खड़ा नहीं हो सकता और मच्छर की वजह से यहां लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास के लोग हमेशा बीमार रहते हैं। चार साल में न इसकी सफाई हुई न यहां के कूड़े की सफाई हुई। फूला देवी ने कहा – सफाई कर्मी जो झाड़ू लगाने के लिए आते हैं। उनसे झाड़ो मारने को कहो तो लोग कहते हैं हमारा क्षेत्र नहीं है। लोग हमेशा बीमार रहते हैं
स्थानीय निवासी सोनू शेख ने कहा – यह वरुणा कॉरिडोर का किनारा है। पानी रिस कर वरुणा नदी में जा रहा है। जबकि एसटीपी में पानी जाने की बात कही जा रही है। इस सीवर ओवरफ्लो से लगातार बीमारियां बढ़ रही हैं । लोगों को कई तरह की दिकक्त हो रही है। बारिश में यही सीवर का पानी ओवरफ्लो करके लोगों के घरों में जाता है और बिमारी का सबब बनता है। अधिकारी बस आश्वसन देते हैं
स्थानीय निवासी शिवनाथ राजभर की उम्र 65 साल है। शिवनाथ ने बताया – इस इलाके में बचपना बीता और अब मकान बनवा लिया है। लेकिन मकान के सामने ही बह रहा सीवर दिक्कतों का कारण बना हुआ है। हमने कई बार कम्प्लेन की; हर बार अधिकारी आते हैं और फोटो खींचते हैं और आश्वासन देते हैं। लेकिन आज तक यहां काम नहीं लगा। हमने सबसे कहा पर कोई सुनवाई नहीं। नवरात्र आएगा तो पर्दा लगाकर काम चल जाएगा। एक दिन का मेला गुजरने के बाद फिर कोई यहां नहीं आता। बीमार की जड़ है यह सीवर
शैलपुत्री (मड़िया) के रहने वाले लालचंद्र यादव ने बताया – चार साल से यहां सीवर का पानी ऐसे बह रहा है। जो अब गन्दगी का रूप ले चुका है। ऐसे में किसी ने इसकी सुध भी नहीं ली। पार्षद अधिकारी इसी रास्तेसे होते हुए शैलपुत्री देवी मंदिर तक जाते हैं। लेकिन किसी को यह गन्दगी नहीं दिखाई देती। जबकि यह बीमारी का जड़ है और इसे साफ़ होना ही चाहिए। अब जानिए स्थानीय पार्षद पति वकास अंसारी ने क्या कहा? और सफाई न होने पर क्या दी सफाई… वार्ड नंबर-63 जलालीपुरा के पार्षद पति और पूर्व पार्षद वकास अंसारी ने कहा – यह जो समस्या है आज मेरे संज्ञान में आयी है। इस बारे में किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी या शिकायत मुझे आज तक नहीं मिली है। लोग बता रहे हैं कि चार साल से यह समस्या है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं। पार्षद ने कहा हमें जो भी सहयता मिलती है वो हम सही करवाते हैं। दीनापुर एसटीपी जाने के लिए लगी है लाइन पार्षद पति ने बताया – यहां दीनापुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बने पाइप में यह सीवर जोड़ा गया है। यह चार साल से अगर उसमे नहीं जा रहा है तो इसकी सूचना लोगों को गंगा प्रदूषण को देनी चाहिए थी। क्योंकि यह हमारे कार्यक्षेत्र या नगर निगम के अधीन नहीं है। नगर निगम सफाई व्यवस्था लगातार करवाती है। ऐसे में यह कहना की हमने सफाई नहीं करवाई गलत है। चार साल में मुझे सूचना नहीं दी पार्षद पति से जब पूछा गया कि सीवर क्षेत्र में बहकर बजबजा रहा है। यह तो आप की जिम्मेदारी थी। इसपर उन्होंने कहा की हमें कोई सूचना ही नहीं है। तो हम किस तरह से इसे साफ करवाते। यह हमारे कार्यक्षेत्र में भी नहीं है। सफाई कर्मी रोज हमारे वार्ड में आते हैं। इसके अलावा सीवर जाम होने पर सीवर साफ़ करने की मशीन बुलाई जाती है। यदि यहां के लोग इसकी जानकारी देते तो इसे भी साफ़ करवाया जाता ।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein