लेखपाल पर अवैध रूप से धनराशि मांगने का आरोप:सोनभद्र में नामांतरण रिपोर्ट लगाने के नाम पर हुई शिकायत


                 लेखपाल पर अवैध रूप से धनराशि मांगने का आरोप:सोनभद्र में नामांतरण रिपोर्ट लगाने के नाम पर हुई शिकायत

लेखपाल पर अवैध रूप से धनराशि मांगने का आरोप:सोनभद्र में नामांतरण रिपोर्ट लगाने के नाम पर हुई शिकायत

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में एक लेखपाल पर नामांतरण रिपोर्ट लगाने के एवज में अवैध रूप से धनराशि मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज निवासी हरिकेश यादव पुत्र देव यादव ने अपने अधिवक्ता अखिलेश पाण्डेय के माध्यम से जिलाधिकारी को यह शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मौजा सहिजन खुर्द, परगना बड़हर स्थित गाटा संख्या 41 में से 25.13 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 17 अप्रैल 2025 को कराया था। बैनामा के बाद नामांतरण की प्रक्रिया तहसीलदार (न्यायिक) रॉबर्ट्सगंज के न्यायालय में दर्ज हुई और रिपोर्ट के लिए क्षेत्रीय लेखपाल अरविन्द पटेल के पास भेजी गई। आरोप है कि लेखपाल ने अपने मुंशी के जरिए नामांतरण रिपोर्ट लगाने के लिए लगभग एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि पैसा न देने पर लेखपाल ने प्रतिकूल रिपोर्ट भेजने की धमकी दी। हरिकेश यादव ने यह भी बताया कि इसी गाटा संख्या में पूर्व में हुए अन्य बैनामों का नामांतरण बिना किसी समस्या के हो चुका है, लेकिन इस बार अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि लेखपाल ने खुद को “वीआईपी सर्किल” का बताते हुए उच्चाधिकारियों से करीबी संबंध होने का दावा किया और कहा कि बिना पैसे के काम नहीं होगा। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपने नामांतरण प्रकरण का निस्तारण कराने की अपील की है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein