लखीमपुर में पीआरडी जवानों का प्रदर्शन:समान वेतन सहित तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, न मानने पर आंदोलन की चेतावनी


                 लखीमपुर में पीआरडी जवानों का प्रदर्शन:समान वेतन सहित तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, न मानने पर आंदोलन की चेतावनी

लखीमपुर में पीआरडी जवानों का प्रदर्शन:समान वेतन सहित तीन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, न मानने पर आंदोलन की चेतावनी

लखीमपुर खीरी में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन समान वेतन सहित अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में पीआरडी जवान कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह को सौंपा गया।
जवानों ने बताया कि वे शांति व्यवस्था, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यातायात नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगातार अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षियों के समान वेतन नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही वर्दी के रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी कोई भत्ता नहीं दिया जाता, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें एक्ट रूल्स 1948 के तहत अधिकारों को लागू करना, वर्षभर (365 दिन) नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करना और विभिन्न पदों की पुनर्बहाली शामिल है। जवानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर 30 अप्रैल तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 5 मई से लखनऊ में व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein