लखनऊ में हैदर कैनाल पर बनेगा एलिवेटेड रोड::50 मिनट का सफर 20 में, वरूण विहार शहर से होगा सीधे कनेक्ट


                 लखनऊ में हैदर कैनाल पर बनेगा एलिवेटेड रोड::50 मिनट का सफर 20 में, वरूण विहार शहर से होगा सीधे कनेक्ट

लखनऊ में हैदर कैनाल पर बनेगा एलिवेटेड रोड::50 मिनट का सफर 20 में, वरूण विहार शहर से होगा सीधे कनेक्ट

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर विकसित हो रही एलडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना वरूण विहार को शहर से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। हैदर कैनाल के समानांतर करीब 11 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बनने के बाद हजरतगंज से वरूण विहार तक का सफर जहां अभी 50 मिनट तक लगता है, वह घटकर करीब 20 मिनट रह जाएगा। बुधवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीएच कैनाल के किनारे प्रस्तावित इस मास्टर प्लान रोड से शहर के दो छोर सीधे जुड़ेंगे, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जून से 2100 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन योजना के कैलाश खंड और काशी खंड में जून 2026 से करीब 2100 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इन सेक्टरों में 60 मीटर, 45 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 2664 हेक्टेयर में बसाई जाएगी योजना वरूण विहार योजना को कुल 2664 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सदर और सरोजनीनगर तहसील के कई गांवों भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा और दोना की जमीन किसानों की सहमति से खरीदी जा रही है। 853 हेक्टेयर जमीन के मिले सहमति पत्र एलडीए वीसी ने दोना गांव स्थित अस्थायी साइट ऑफिस में कैंप कर भूमि अर्जन की समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार अब तक 853 हेक्टेयर जमीन के लिए सहमति पत्र मिल चुके हैं, जिनमें से 335 हेक्टेयर का बैनामा प्राधिकरण के नाम हो चुका है। वीसी ने सेक्टरवार डिटेल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नादरगंज से किसान पथ तक सड़क होगी चौड़ी अनंत नगर योजना की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नादरगंज से टीएस मिश्र विद्यालय, मोहान रोड होते हुए किसान पथ तक सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वीसी ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए जल्द काम शुरू कराने को कहा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein