लखनऊ में अक्षरा और अनवी बनीं 10वीं टॉपर:CBSE बोर्ड में 99% नंबर ले आईं, RLB और LPS के बच्चों का शानदार स्कोर


                 लखनऊ में अक्षरा और अनवी बनीं 10वीं टॉपर:CBSE बोर्ड में 99% नंबर ले आईं, RLB और LPS के बच्चों का शानदार स्कोर

लखनऊ में अक्षरा और अनवी बनीं 10वीं टॉपर:CBSE बोर्ड में 99% नंबर ले आईं, RLB और LPS के बच्चों का शानदार स्कोर

CBSE ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। लखनऊ रीजन में 91.63 % परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि बीते साल 91% परीक्षार्थी पास हुए थे। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रिजल्ट रहा। स्कूलों के दावों के अनुसार डीपीएस एल्डिको रायबरेली रोड की स्वस्ति जैन ने 99.2% अंक लाकर शहर का नाम रोशन किया है। वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की अन्वी द्विवेदी, डीपीएस एल्डिको की ऐश्वर्या मेहता, डीपीएस शहीद पथ के आरव तिवारी व आरएलबी की अक्षरा पांडेय को 99% अंक मिले हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। लखनऊ में 10 वीं के करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने शहर में बने 41 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दी थी। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का छात्रों को इंतजार था। बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के बुधवार को दोपहर बाद परिणाम जारी कर दिया। जश्न की 3 तस्वीरें देखिए… इन स्टूडेंट्स ने भी पाए अच्छे मार्क्स डीपीएस इंदिरानगर की स्थिति गुप्ता ने 98.8%, एसकेडी के यथार्थ कुशवाहा ने 98.6 %, साउथ सिटी स्थित द मिलेनियम स्कूल की अविका गोस्वामी व आदिक्षा पटेल, डीपीएस जानकीपुरम के रिदम श्रीवास्तव, डीपीएस एल्डिको की अद्रति शुक्ला ने 98.4%, डीपीएस जानकीपुरम के रूपेश श्रीवास्तव ने 98.2 %, डीपीएस जानकीपुरम की प्रिशा सिंह और स्रिग्धा सिंह और डीपीएस इंदिरानगर की अनिका चौधरी व डीपीएस एल्डिको के अनिरुद्ध द्विवेदी ने 98 % अंक हासिल किए हैं। अब पढ़िए मेधावियों ने जो कहा… स्वस्ति ने की रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई DPS एल्डिको की स्वस्ति जैन को सबसे ज्यादा 99.2% मिले है। पिता सन्मति कुमार जैन GST असिस्टेंट कमिश्नर हैं। अभी बदायूं में तैनाती है। मां सरिता जैन गृहणी हैं। छोटी बहन श्रेयसी 8वीं में पढ़ रही हैं। स्वस्ति ने बोर्ड एग्जाम के लिए कोचिंग जॉइन की थी। उन्होंने कहा- रोजाना 6 से 7 घंटे की पढ़ाई करती थीं। अभी PCM लिया हैं। JEE क्वालीफाई किया था। ISRO जाने का लक्ष्य है। देश के लिए सैटेलाइट और राकेट बनाना है। दाक्षी को बनना है वैज्ञानिक दाक्षी अग्रवाल ने 98.7 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दाक्षी ने कहा- सामान्य दिनों में केवल 3 से 4 घंटे ही पढ़ाई करती थीं। अगर मन लगाकर पढ़ाई की जाए तो इतना समय भी काफी होता है। मेरी सफलता में माता-पिता का पूरा सहयोग रहा। मैंने पीसीबी चुना था। आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहती हूं। टेक्नो एकेडमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में 100% सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा आशफा ने 96% अंक प्राप्त कर टॉप किया और स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन सैय्यद वसीम अख्तर ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। जबकि प्रिंसिपल राशिद खान ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। 30 जिलों में 2 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े 30 जिलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा करीब 251 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। लखनऊ में 41 केंद्रों पर 40 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। यहां देखें रिजल्ट जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी है, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। CBSE 10वीं कक्षा के रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर देखे जा सकते हैं। डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें…CBSE 10th Result खबर अपडेट की जा रही है…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein