लखनऊ अग्निकांड- 10 से ज्यादा बच्चे-बुजुर्ग लापता:महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने हमारी झोपड़ी फूंकी; 2 घंटे बाद आई दमकल


                 लखनऊ अग्निकांड- 10 से ज्यादा बच्चे-बुजुर्ग लापता:महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने हमारी झोपड़ी फूंकी; 2 घंटे बाद आई दमकल

लखनऊ अग्निकांड- 10 से ज्यादा बच्चे-बुजुर्ग लापता:महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने हमारी झोपड़ी फूंकी; 2 घंटे बाद आई दमकल

लखनऊ के विकासनगर में 250 झोपड़ियां बुधवार शाम जल गईं। इनमें रहने वाले परिवारों की गृहस्थी तो खाक हुई ही, 10 से ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों के लापता होने का दावा भी किया जा रहा है। एक युवक अपने मासूम बेटे की फोटो दिखाते हुए फूट-फूटकर रो रहा था। वहीं, कुछ महिलाओं ने कहा है कि बच्चों और बुजुर्गों को प्रशासन ने न देखा और न देखने दिया। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने यहां प्लॉट ले रखा है, उन कोठीवाले लोगों ने ही हमारी झोपड़ी फूंकी। वे यहां से हमको हटने के लिए कह रहे थे। धमकी दी थी कि अगर मड़इया (झोपड़ी) न हटाई तो गोली मार देंगे। हम नहीं हटे तो झोपड़ियों में आग लगा दी गई। बहरहाल, मौके पर बुधवार से शाम से गुरुवार सुबह भी पुलिस तैनात है। लोग जले सामान बीनना चाहते हैं लेकिन उस तरफ जाने से पुलिस रोक रही है। 3 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला पढ़िए- विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की लाइट काट दी गई। लखनऊ से सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिलाधिकारी विशाख जी. को फोन कर हाल जाना। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी जायजा लेने पहुंचे। विकासनगर में घटनास्थल से आज के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein