राशन डीलर पर धांधली का आरोप, ग्रामीणों में नाराज़गी:मुजफ्फरनगर में दुकान पर मिली गड़बड़ी, शिकायत पर कार्रवाई नहीं


                 राशन डीलर पर धांधली का आरोप, ग्रामीणों में नाराज़गी:मुजफ्फरनगर में दुकान पर मिली गड़बड़ी, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

राशन डीलर पर धांधली का आरोप, ग्रामीणों में नाराज़गी:मुजफ्फरनगर में दुकान पर मिली गड़बड़ी, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

मुज़फ़्फ़रनगर के सदर ब्लॉक क्षेत्र के रथेड़ी गांव में राशन वितरण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने राशन डीलर अनिल कुमार पर धांधली और कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, राशन की दुकान पर वितरण में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। जांच के दौरान दुकान के अंदर एक से अधिक कांटे (वजन मशीन) पाए गए, जिस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। राशन डीलर अनिल कुमार ने बताया कि सरकारी कांटे में खराबी के कारण उन्होंने दो कांटे रखे हैं। हालांकि, दुकान के अंदर एक अलमारी में तीसरा कांटा मिलने से ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर की गांव में एक चक्की भी है, जहां राशन की कालाबाजारी कर उसे पिसवाया जाता है। उनका कहना है कि डीलर दबंग प्रवृत्ति का है और विभागीय अधिकारियों से उसकी मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक सदर को फोन पर की थी। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक अन्य अनियमितता यह भी सामने आई कि राशन की दुकान पर आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं की गई हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। इस पर डीलर का कहना है कि वह जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं, इसलिए जानकारी अंकित नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक मिल सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein