![]()
रचित तिवारी ने CBSE 10वीं में 97% अंक हासिल किए:कौशांबी के KPS स्कूल के यश्वी यादव ने 94.2% अंक हासिल की
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम को जारी हो गया। कौशांबी में सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राओं में परिणाम को लेकर उत्साह देखा गया। कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल (केपीएस) ने इस परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय की दोनों शाखाओं, केपीएस भरवारी और केपीएस भीटी, के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित कर मिठाई खिलाई गई। केपीएस भरवारी शाखा से यश्वी यादव ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों में पुष्पेश मिश्रा (93%), स्वस्ति यादव (92.8%), मोहम्मद अली हसन (92.4%), ऋत्विक केशरवानी (91.8%), इकरा फातिमा (91.4%), कार्तिक शर्मा (90.4%), वंश केशरवानी (90.2%), शुभी सोनी (89.8%) और अग्रिमा सिंह (89.8%) शामिल हैं। केपीएस भीटी शाखा में रचित तिवारी ने 97% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके अतिरिक्त अंकित कुमार (92.6%), विक्रम कुमार (89.8%), श्रेया मिश्रा (86%), शिवानी विश्वकर्मा (85.5%), वैष्णवी केशरवानी (85.6%), वेदांशी गुप्ता (84.2%), अनंत कुमार केशरवानी (83%) और अखिल मिश्रा (82.6%) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिले के अन्य स्कूलों जैसे भवंस मेहता विद्याश्रम, नंदी वाणी पब्लिक स्कूल, डॉ. रिजवी कॉलेज, कौशांबी पब्लिक स्कूल, एसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज और एसपी त्रिपाठी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply