![]()
रंग देखकर सपा राष्ट्रीय महासचिव ने उतार दी ‘जयभीम’ की:कौशांबी में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे, सांसद बेटे को भी किया उतारने का इशारा, VIDEO
यूपी के सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज और उनके बेटे सांसद पुष्पेंद्र सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान जय भीम’ लिखी नीली टोपी पहनाई जाती है। पर जैसे ही उनकी नजर टोपी पर पड़ती है तो वे उसे उतार देते हैं। घटना मंगलवार देर शाम कौशांबी में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम की बताई जा रही है। जिसका वीडियो बुधवार सुबह सामने आया है। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अनादर मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सियासी रणनीति और वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। पहले तस्वीरें देखिए…
कौशांबी में सपा जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सदर विधायक इंद्रजीत सरोज और विशिष्ट अतिथि के रूप में उनके बेटे सांसद पुष्पेंद्र सरोज पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम दोपहर करीब 3:30 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में दलित संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के तहत जन सभा का भी आयोजन हुआ। इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज मंच से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी दौरान किसी युवक ने इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज को जय भीम लिखी हुई ‘ नीले रंग’ की टोपी पहना दी। पहले तो दोनों पिता-पुत्र की इस पर नजर नहीं पड़ी। पर जैसे ही इंद्रजीत सरोज ने बेटे के सिर पर नीले रंग की टोपी देखी, उन्होंने अपने सिर से टोपी उतार दी। इसके बाद बेटे पुष्पेंद्र सरोज को भी इशारा करके टोपी उतारने को कहा। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इसी दौरान किसी ने घटना को मोबाइल कैमरे से कैद करके इसका वीडियो विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुपों में वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सियासी बहस तेज हो गई है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे बाबा साहब के प्रति अनादर बता रहे हैं। वहीं कुछ इसे सियासी रणनीति और वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक इंद्रजीत सरोज या सांसद पुष्पेंद्र सरोज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी साधा निशाना
इसी बीच कौशांबी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इंद्रजीत सरोज ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य “बड़बोले नेता” हैं। जो अपनी सीट हार गए, वह प्रदेश की राजनीति का आकलन कैसे कर सकते हैं। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… मम्मी को पापा-चाचा, दादी ने मेरे सामने मार डाला:बरेली में 3 साल का बच्चा बोला- बेल्ट से पीटते रहे, फिर फंदे पर लटका दिया बरेली में मंगलवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसके पूरे शरीर पर बेल्ट से पीटे जाने के निशान थे। 3 साल के बेटे ने बताया कि मम्मी को पापा-चाचा और दादी ने बेल्ट से बहुत पीटा। वह जब बेहोश हो गईं तो उन्हें फंदे पर लटका दिया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महिला की मां ने बताया कि दामाद ने फोन पर बेटी की हत्या करने की धमकी दी थी। घटना बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां गांव की है। पुलिस ने महिला के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़िए…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply