यूपी पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026 की शुरुआत:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आयोजन, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन


                 यूपी पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026 की शुरुआत:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आयोजन, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन

यूपी पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026 की शुरुआत:इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आयोजन, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश में पहली बार पोल्ट्री सेक्टर को लेकर इतना बड़ा आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुआ है। 15 और 16 अप्रैल तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में प्रदेश ही नहीं, देशभर से किसान, उद्यमी और एक्सपर्ट पहुंचे हैं। मकसद साफ है पोल्ट्री कारोबार को आगे बढ़ाना और किसानों की कमाई बढ़ाना। कॉन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल और प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। तकनीक, बाजार और निवेश पर खुलकर बातचीत पहले दिन के सत्रों में सिर्फ औपचारिक बातें नहीं हुईं, बल्कि जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बाजार तक पहुंच कैसे बढ़े, लागत कैसे घटे और उत्पादन कैसे बढ़े-इन सवालों पर एक्सपर्ट्स ने सीधे किसानों से बात की। पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मिश्राम के मुताबिक, इस तरह के प्लेटफॉर्म से किसानों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। गांवों में कमाई का जरिया बनेगी बैकयार्ड पोल्ट्री कॉन्क्लेव में खास जोर बैकयार्ड पोल्ट्री पर दिखा। यानी छोटे स्तर पर मुर्गी पालन कर गांवों में ही रोजगार और आमदनी बढ़ाने का मॉडल। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम निवेश में यह तरीका छोटे किसानों के लिए गेम चेंजर बन सकता है। दूसरे दिन निवेशकों पर रहेगा फोकस कॉन्क्लेव के दूसरे दिन इन्वेस्टर्स समिट होगी, जहां पोल्ट्री सेक्टर में निवेश के मौके तलाशे जाएंगे। साथ ही पर्यावरण के लिहाज से बेहतर फार्मिंग, पोल्ट्री कचरे के इस्तेमाल और बिना एंटीबायोटिक वाले उत्पादों पर भी चर्चा होगी। एक मंच पर पूरा पोल्ट्री सेक्टर इस आयोजन में किसान, हैचरी मालिक, स्टार्टअप, वैज्ञानिक और पशु चिकित्सक सब एक जगह दिख रहे हैं। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। माना जा रहा है कि ऐसे आयोजनों से उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे पोल्ट्री सेक्टर का बड़ा हब बन सकता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein