युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:अवैध संबंध में किया था मर्डर, हत्या कर नदी में फेंका था शव


                 युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:अवैध संबंध में किया था मर्डर, हत्या कर नदी में फेंका था शव

युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:अवैध संबंध में किया था मर्डर, हत्या कर नदी में फेंका था शव

हाथरस में पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव करवन नदी में फेंक दिया था। आज पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। यह मामला 23 मार्च को सामने आया था, जब मुरसान थाना क्षेत्र के विशुनदास गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया था कि उनके बड़े भाई रितेश उर्फ छोटू का अपहरण कर करवन नदी के पास ले जाकर हत्या कर दी गई है और शव को नदी में ही डाल दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूलचंद उर्फ मोहित उर्फ मूला और विमल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके मृतक रितेश उर्फ छोटू के भाई जितेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध थे। जितेंद्र गुड़गांव में ड्राइवर का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता था, जिससे आरोपियों का जितेंद्र की पत्नी के घर आना-जाना लगा रहता था। मृतक रितेश, जो जितेंद्र की पत्नी का जेठ था, को उनके इस आने-जाने पर आपत्ति थी। इसी वजह से आरोपियों ने रितेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत, 13 मार्च की रात करीब 9:30 बजे मूलचंद जितेंद्र की पत्नी के घर पर मौजूद था। तभी रितेश उर्फ छोटू शराब के नशे में मोटरसाइकिल की चाबी लेने घर के अंदर आया। कहासुनी के बाद की थी हत्या मूलचंद को देखकर रितेश ने उससे कहासुनी शुरू कर दी। इसके बाद मूलचंद आदि ने जितेंद्र की पत्नी की मदद से रितेश उर्फ छोटू का गमछे से मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जितेंद्र की पत्नी ने विमल को फोन कर बुलाया। तीनों ने मिलकर रितेश के शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद किया और मोटरसाइकिल से ले जाकर करवन नदी में फेंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मूलचंद पुत्र दिगंबर सिंह और विमल उर्फ बिल्ला पुत्र राजकुमार उर्फ राजू शर्मा, निवासी ग्राम विशुनदास थाना मुरसान शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein