यमुना एक्सप्रेस-वे पर 776 किलो डोडा बरामद:1.16 करोड़ की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


                 यमुना एक्सप्रेस-वे पर 776 किलो डोडा बरामद:1.16 करोड़ की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 776 किलो डोडा बरामद:1.16 करोड़ की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा के थाना मांट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से 776.620 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने कैंटर में छिपाकर ले जाई जा रही इस खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये आंकी गई है। बुधवार शाम करीब 8:15 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा से नोएडा की ओर जा रहे एक आयशर कैंटर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 95 के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम (28) और कुलदीप उर्फ रिंकू (46) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से तस्करी में शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किस जगह सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein