मोबाइल छिनैती बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, दो साथी पहले ही अरेस्ट


                 मोबाइल छिनैती बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, दो साथी पहले ही अरेस्ट

मोबाइल छिनैती बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, दो साथी पहले ही अरेस्ट

फिरोजाबाद पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार और लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश की पहचान छोटू उर्फ अवनीश पुत्र सरदार निवासी नगला मिर्जा, थाना रामगढ़ के रूप में हुई है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था। उसके दो अन्य साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं। थाना उत्तर और रामगढ़ में हुई मोबाइल छिनैती की घटनाओं के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान की थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटू उर्फ अवनीश हसमत नगर गड्ढों के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस कार्रवाई में अवनीश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और दो लूटे गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को थाना उत्तर क्षेत्र में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का मोबाइल फोन छीन लिया था, जिसकी एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अगले दिन, 11 अप्रैल को थाना रामगढ़ क्षेत्र में भी तीन बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीना था। गिरफ्तार बदमाश छोटू उर्फ अवनीश के खिलाफ थाना उत्तर और थाना रामगढ़ में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein