मुज़फ़्फ़रनगर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज:पारा 37°C पार, 39°C तक पहुंचने का अनुमान


                 मुज़फ़्फ़रनगर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज:पारा 37°C पार, 39°C तक पहुंचने का अनुमान

मुज़फ़्फ़रनगर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज:पारा 37°C पार, 39°C तक पहुंचने का अनुमान

मुज़फ़्फ़रनगर में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब दोपहर होते-होते तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आम से खास तक बेहाल नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग खुद को बचाने के लिए नकाब, रूमाल, छाते और कैप का सहारा लेते दिखाई दिए। गर्म हवाओं के चलते खुले में कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और महिलाओं पर देखने को मिल रहा है। स्कूल से लौटते समय बच्चे धूप में परेशान नजर आए, जबकि महिलाओं को भी रोजमर्रा के कामकाज के दौरान गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। उधर, बढ़ती गर्मी के साथ बाजारों में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य शीतल पेय पदार्थों की मांग अचानक बढ़ गई है। आइस्क्रीम, जूस और शिकंजी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ ही ठंडे उत्पादों की बिक्री में तेजी आई है। मौसम के इन बदले तेवरों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। डॉक्टरों ने भी लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। फिलहाल, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं, जिससे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein