मिर्जापुर में गंगा में मां समेत डूबने लगीं 3 बेटियां:मां और एक बेटी को मछुआरों ने बचाया, एक का शव मिला, चौथे की तलाश जारी


                 मिर्जापुर में गंगा में मां समेत डूबने लगीं 3 बेटियां:मां और एक बेटी को मछुआरों ने बचाया, एक का शव मिला, चौथे की तलाश जारी

मिर्जापुर में गंगा में मां समेत डूबने लगीं 3 बेटियां:मां और एक बेटी को मछुआरों ने बचाया, एक का शव मिला, चौथे की तलाश जारी

मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में गंगा नदी में नहाते समय दो बच्चियां डूब गईं। इस घटना में एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। हादसे में दो अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना चेकसारी गंगा घाट पर हुई। चेकसारी गांव निवासी रेखा देवी अपनी तीन बेटियों अंशिका (15), रंजना (13) और सोनम (14) के साथ गंगा में स्नान कर रही थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चों को डूबता देख घाट पर कपड़े धो रही रेखा देवी ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए गंगा में उतर गईं। इस दौरान रेखा देवी भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगीं। घाट पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोनम और रेखा देवी को बचा लिया। हालांकि, अंशिका और रंजना को तब तक नहीं बचाया जा सका और वे गहरे पानी में डूब गईं। दो बच्चियों के डूबने की सूचना मिलते ही चील्ह पुलिस, थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य, चौकी प्रभारी टेढ़वा रामकिशोर और सीओ सदर मुनेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। लापता बच्चियों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। समाजसेवी रवि यादव ने भी स्थानीय गोताखोरों सुभाष साहनी और मंगल साहनी को बुलाकर तलाश अभियान में मदद की। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने रंजना पुत्री सुरेंद्र यादव (13) के शव को बरामद कर लिया। रंजना आरसीएम पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक अंशिका (15) की तलाश जारी थी और उसका पता नहीं चल पाया था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein