मिर्जापुर में करंट से झुलसा लाइनमैन:शट-डाउन के बाद बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिना बताए चालू कर दी लाइन


                 मिर्जापुर में करंट से झुलसा लाइनमैन:शट-डाउन के बाद बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिना बताए चालू कर दी लाइन

मिर्जापुर में करंट से झुलसा लाइनमैन:शट-डाउन के बाद बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिना बताए चालू कर दी लाइन

पड़री थाना क्षेत्र के अकसौली विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कर रहे 42 वर्षीय लाइनमैन सोमारू को करंट लग गया। उन्हें गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, अकसौली निवासी लाइनमैन सोमारू ने काम शुरू करने से पहले नियमानुसार एसएसओ से शटडाउन लिया था। आरोप है कि मरम्मत के दौरान पोल पर काम करते समय एसएसओ ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी। इससे सोमारू करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इस घटना ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब लाइनमैन ने आधिकारिक तौर पर शटडाउन ले रखा था, तो फिर किस आदेश या लापरवाही के तहत बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की गई, यह जांच का विषय बन गया है। अकसौली विद्युत उपकेंद्र पर इन दिनों सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय की कमी और मनमानी के आरोप भी सामने आ रहे हैं। हादसे के बाद विभागीय जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही से बचते नजर आए। वहीं, अवर अभियंता शंभु सिंह ने कहा कि शटडाउन देने और वापस करने की प्रक्रिया लाइनमैन और एसएसओ के बीच होती है। दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई, इसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein