महोबा के उर्मिल बांध से चाचा-भतीजे का शव बरामद:नहाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उर्मिल बांध में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत। रिश्ते में दोनों मृतक चाचा-भतीजे लगते थे। सुबह 7 बजे दोनों के शव बांध से बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बांध पर नहाने गए थे। शाम में घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को बांध के पास बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन, ग्रामीण और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक चले तलाशी अभियान के बाद सुबह बांध से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein