बुद्ध पूर्णिमा और सत्यनारायण व्रत आज:पूजन-व्रत के लिए सुबह से दोपहर तक शुभ समय


                 बुद्ध पूर्णिमा और सत्यनारायण व्रत आज:पूजन-व्रत के लिए सुबह से दोपहर तक शुभ समय

बुद्ध पूर्णिमा और सत्यनारायण व्रत आज:पूजन-व्रत के लिए सुबह से दोपहर तक शुभ समय

हापुड़ में आज शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। इस दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत और पूजन भी विशेष रूप से किया जाता है। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार उदयातिथि मान्य होने के कारण आज सुबह स्नान, दान और पूजन अत्यंत शुभ रहेगा। पंडित पाण्डेय के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:15 से 4:58 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12:45 बजे तक है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 2:31 से 3:24 बजे तक तथा गोधूलि मुहूर्त शाम 6:55 से 7:17 बजे तक रहेगा। अमृतकाल शाम 6:56 से 8:41 बजे तक शुभ माना गया है। भद्रा सुबह 5:41 से 10:00 बजे तक रहेगी, लेकिन चंद्रमा के तुला राशि में होने से इसका विशेष दुष्प्रभाव नहीं होगा। पूजन विधि के अनुसार, श्रद्धालु प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर में भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प, चंदन, अक्षत, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, जिसमें जल, अन्न, वस्त्र आदि का दान करना पुण्यकारी माना गया है। पंडित पाण्डेय ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर पीपल के वृक्ष की पूजा और सेवा का भी विशेष महत्व है। श्रद्धालु सूर्योदय के बाद पीपल को जल और कच्चा दूध अर्पित करें। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। आज चंद्रमा का उदय शाम 6:19 से 6:57 बजे के बीच होगा। उन्होंने लोगों से अहिंसा, करुणा, सत्य और संयम का पालन करने तथा नकारात्मक व्यवहार से दूर रहने की अपील की है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein