![]()
बागपत डीएम ने किसानों संग किया भोजन:किसान दिवस के दौरान उनकी समस्याओं को सुना, सरकारी योजनाओं के लाभ बताए
बागपत के विकास भवन में किसान दिवस कार्यक्रम के बाद एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल ने किसानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याओं को सीधे समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया था। भोजन के समय डीएम अस्मिता लाल ने किसानों के साथ जमीन पर बैठकर सादगी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती से जुड़ी चुनौतियों, सरकारी योजनाओं के लाभ और उनकी परेशानियों पर अनौपचारिक चर्चा की। किसानों ने भी अपनी बात खुलकर रखी। डीएम अस्मिता लाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। किसानों ने डीएम के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार प्रशासन और किसानों के बीच विश्वास को मजबूत करता है। इस पहल को जिले में एक सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply