बस्ती में जूनियर असिस्टेंट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:पेंशन बनवाने के नाम पर कर रहा था वसूली, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा


                 बस्ती में जूनियर असिस्टेंट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:पेंशन बनवाने के नाम पर कर रहा था वसूली, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

बस्ती में जूनियर असिस्टेंट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:पेंशन बनवाने के नाम पर कर रहा था वसूली, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

बस्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती मंडल की टीम ने क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कार्यालय में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार को विक्रमजोत कस्बे के पास एक ढाबे पर की गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है। वह शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप नारायण मिश्र से पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप नारायण मिश्र परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सरौना गांव के निवासी हैं। दिनेश प्रताप नारायण मिश्र ने इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। दो स्वतंत्र लोकसेवक गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र कल्पनाथ पाण्डेय, थाना कप्तानगंज क्षेत्र के मरवटिया पाण्डेय गांव का निवासी है। उसके खिलाफ थाना छावनी, जनपद बस्ती में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इस संबंध में छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein