बलिया में दोस्त ने चाकू से 4 बार किया वार:बागीचे में खेलने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार


                 बलिया में दोस्त ने चाकू से 4 बार किया वार:बागीचे में खेलने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

बलिया में दोस्त ने चाकू से 4 बार किया वार:बागीचे में खेलने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

बलिया में मंगलवार की देर शाम में खेलकूद के दौरान हुए विवाद में युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ चार बार हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल दोस्त के पीठ और गर्दन में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य है। वहीं, घायल युवक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के 3 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला हल्दी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला गांव का है। घायल की पहचान अभिषेक यादव (17) पुत्र सुदर्शन यादव के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त नसीम (17) पुत्र नियामुद्दीन के साथ अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित बागीचे में गया था। यहां खेलने की बात को लेकर पहले विवाद हुआ था। देर शाम करीब 7:20 बजे घर लौटते समय रास्ते में फिर दोनों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान नसीम ने अभिषेक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अभिषेक के पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल अभिषेक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक, अब उसकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य है। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बैरिया सीओ मो. फहीम कुरैशी ने कहा कि घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein