बलिया में खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका:सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश


                 बलिया में खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका:सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

बलिया में खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका:सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश

बलिया में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कई योजनाओं में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और गड़वार के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में ‘स्कूल चलो अभियान’, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। आरटीई प्रवेश की समीक्षा के दौरान नगर क्षेत्र और चिलकहर सहित कई ब्लॉकों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया। सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अभिभावकों से सीधा संपर्क कर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निजी विद्यालयों द्वारा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत इस वर्ष 75 हजार नए नामांकन का लक्ष्य रखा गया है, जो पिछले वर्ष के 55 हजार नामांकन से अधिक है। अधिकारियों को सभी नामांकन समय पर पूरे कर पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी से पास हुए बच्चों का तत्काल नामांकन कराने और अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करने को भी कहा गया। पीएम श्री विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य 30 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई, जिस पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई गई। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दो दिन के भीतर निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निर्माण कार्य के साथ-साथ स्टाफ नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा गया है। बैठक में गड़वार के खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली बेहद खराब पाए जाने पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में जल्द सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein