![]()
प्रेमिका ने शादी से किया इनकार पति ने दी जान:हरदोई में पत्नी ने दी थी शादी की सहमति, चंडीगढ़ में शुरू हुई थी कहानी
हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के नकटोरा जगतपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पवन श्रीवास्तव नाम के युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका की शादी से इनकार के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला प्रेम, भरोसे और भावनात्मक टूटन की एक ऐसी कहानी बन गया, जिसका अंत बेहद दर्दनाक रहा। जानकारी के अनुसार पवन श्रीवास्तव की शादी करीब 5 साल पहले आशा श्रीवास्तव से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। रोजी-रोटी के लिए पवन चंडीगढ़ गया, जहां वह एक पावर प्रेस फैक्ट्री में काम करने लगा। वहीं उसकी मुलाकात बिहार की रहने वाली राखी नाम की युवती से हुई। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और पवन उसके प्रेम में पड़ गया। पत्नी ने दी सहमति, लेकिन प्रेमिका ने कर दिया इनकार स्थिति उस वक्त और उलझ गई जब पवन ने अपनी पत्नी आशा से भी राखी से शादी कराने की बात कही। आशा ने पति की खुशी के लिए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। लेकिन बाद में राखी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद पवन मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। व्हाट्सएप मैसेज के बाद उठाया खौफनाक कदम परिजनों के मुताबिक पवन ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपनी मंशा जाहिर की थी। बुधवार को वह गांव लौटा और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में मातम सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली शहर इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply