प्रयागराज में सूख रहे पौधे, सो रहा विभाग:माघ मेले में करोड़ो की लागत से लगे थे, पानी के लिए तरस रहे


                 प्रयागराज में सूख रहे पौधे, सो रहा विभाग:माघ मेले में करोड़ो की लागत से लगे थे, पानी के लिए तरस रहे

प्रयागराज में सूख रहे पौधे, सो रहा विभाग:माघ मेले में करोड़ो की लागत से लगे थे, पानी के लिए तरस रहे

माघ मेला के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण लिए लगाए गए पौधे अब PDA की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। मुख्य चौराहों पर लगाए गए ये पौधे पानी के अभाव में सूखते नजर आ रहे हैं, जिससे सौंदर्यीकरण की पूरी मेहनत बेकार होती दिख रही है। शहर का प्रमुख चौराहा मजार चौराहे पर हालात ये हैं की जो पौधे बड़े हो गए थे वह भी पानी के आभाव से सूख गए हैं। मजार चौराहे सहित कई प्रमुख स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से पौधे लगाए गए थे। मेला के समय इन चौराहों को भव्य रूप दिया गया था, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए थे। लेकिन अब वही पौधे सूखकर बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में पौधों की देखभाल की गई, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। कई पौधे बड़े हो चुके थे, लेकिन समय पर पानी न मिलने के कारण वे भी सूख गए। PDA की इस लापरवाही से लाखों रुपये की लागत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अगर समय रहते पौधों की देखभाल नहीं की गई, तो आने वाले समय में शहर का सौंदर्यीकरण प्रभावित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन पौधों की देखभाल की जाए और नियमित रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की हरियाली और सुंदरता बनी रह सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein