प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल:पैर में गोली लगी, कई मामलों में वांछित थे आरोपी


                 प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल:पैर में गोली लगी, कई मामलों में वांछित थे आरोपी

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल:पैर में गोली लगी, कई मामलों में वांछित थे आरोपी

प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार को रात करीब 10 बजे लीलापुर इलाके के सगरा के पास हुई। पुलिस टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी उनका बदमाशों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान अरमान शेख और अफजल जानी के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे और इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाया जा रहा था। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में लीलापुर कोतवाल अमला सिंह व उनकी टीम ने बदमाशों को घेरा और जवाबी कार्रवाई की। पुलिस जिले में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein