प्रतापगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा:एसओजी टीम ने 12 किलो बरामद किया; सीओ बोले- बाजार में इसकी कीमत लाखों में


                 प्रतापगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा:एसओजी टीम ने 12 किलो बरामद किया; सीओ बोले- बाजार में इसकी कीमत लाखों में

प्रतापगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा:एसओजी टीम ने 12 किलो बरामद किया; सीओ बोले- बाजार में इसकी कीमत लाखों में

प्रतापगढ़ में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 12 किलो से अधिक अफीम बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। देखिए 2 तस्वीरें… गुप्त सूचना पर एसओजी टीम पहुंची जिले की एसओजी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। एसओजी प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, कोतवाल पट्टी आनंदपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम ने गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान गांव निवासी गौरव सिंह के खेत में अवैध अफीम की खेती पाई गई। 12 किलोग्राम अफीम बरामद पुलिस ने तत्काल खेत से अफीम को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि बरामद अफीम का वजन 12 किलोग्राम से अधिक है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपए है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध खेती करने वालों के बीच हड़कंप इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खेती करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein