पूर्व विधायक के शोरूम से चोरी करने वाला अधेड़ अरेस्ट:नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक शोरूम से 5 हजार चुराए थे


                 पूर्व विधायक के शोरूम से चोरी करने वाला अधेड़ अरेस्ट:नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक शोरूम से 5 हजार चुराए थे

पूर्व विधायक के शोरूम से चोरी करने वाला अधेड़ अरेस्ट:नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक शोरूम से 5 हजार चुराए थे

कानपुर में 26 मार्च की देर रात हनुमंत विहार में पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के ई-बाइक शोरूम में चोरी करने वाले अधेड़ राम नरेश संखवार को 20 दिन बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी नशे का लती था, जिसे पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार रात अधेड़ चोरी की फिराक में घूम रहा था, जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे हमीरपुर रोड से धर दबोचा। 26 मार्च की देर रात वारदात को दिया था अंजाम जरौली स्थित शांती इंक्लेव निवासी पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया का हमीरपुर रोड पर ई-रिक्शा और बाइक शोरूम हैं, जिसे उनका बेटा हिमांशु देखता है। पूर्व विधायक के शोरूम से बीते 26 मार्च की देर रात चोर बगल के खाली प्लाट में खड़े नीम के पेड़ से चढ़कर शोरूम की छत पर पहुंचा। इसके बाद टीनशेड काटकर शोरूम के अंदर आया, इसके बाद शोरूम का गोलक तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद पार कर ले गया था। 27 मार्च की सुबह पूर्व विधायक का बेटा हिमांशु शोरूम पहुंचा तो देखा कि सामान अस्त-व्यवस्त पड़ा था। इसके बाद उन्हें और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर घाटमपुर के कठेठा निवासी राम नरेश संखवार को अरेस्ट किया गया है। हमीरपुर रोड से दबोचा गया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोमवार रात चोरी की फिराक में था, जिस पर पुलिस टीम ने उसे हमीरपुर रोड स्थित भदौरिया ऑटो मोबाइल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का लती थी, जिस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein